कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र के झलपो में तार रिपेयरिंग के दौरान करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत
तिलैया थाना क्षेत्र के झलपो में सोमवार को घर की छत पर तार रिपेयरिंग का कार्य करने के दौरान दुर्गी साव की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दुर्गी साव अपने घर की छत पर कटे हुए तार को रिपेयर कर रहे थे एल। इस दौरान उन्हें करंट का जोरदार झटका लगा। जिसमें वह घायल हो गए। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लेकर पहुंचे।