मिर्ज़ापुर: विंध्याचल के विजयपुर बाजार में युवती ने झोलाछाप डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एसपी को ज्ञापन सौंपा
विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर बाजार की एक युवती ने क्षेत्र के एक झोलाछाप डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न का मामला उठाया है पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने विश्वास का फायदा उठाकर उसके साथ गलत काम किया और अब उसे धमकाने का भी प्रयास किया जा रहा है गुरुवार की सुबह 10:00 बजे युवती एसपी को ज्ञापन सौंप कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाईकी मांग की