टिकारी: पुरा थाना क्षेत्र से अवैध बालू खनन में लगा ट्रैक्टर ट्रॉली ज़ब्त, चालक हिरासत में
Tikari, Gaya | May 19, 2026 टिकारी के पूरा थाना क्षेत्र से अवैध बालू खनन में लगे एक ट्रैक्टर को ट्रॉली सहित पुलिस ने मोरहर नदी घाट से जप्त किया। साथ में ट्रैक्टर चालक को भी पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार ट्रैक्टर चालक की पहचान महामना निवासी कुंदन कुमार से हुई है। खनन विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के उपरांत चालक को मंगलवार दोपहर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।