टिकारी: बेलमा में होम गार्ड संघ के पूर्व अध्यक्ष की मनी पुण्यतिथि, टिकारी विधायक ने दी श्रद्धांजलि
Tikari, Gaya | Apr 17, 2026 टिकारी के दिघौरा पंचायत स्थित बेलमा में होमगार्ड संघ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय नरेश कुमार की प्रथम पुण्यतिथि का आयोजन शुक्रवार संध्या को हुआ। स्थानीय टिकारी विधायक अजय कुमार दांगी श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। जहां दिवंगत नरेश कुमार के प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी ने नरेश कुमार के सहज व सहयोगपूर्ण व्यवहार को सराहा।