अशोकनगर के विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में एकल अभियान संच द्वारा 30 घंटे का मासिक अभ्यास वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वर्ग में जिला प्रचारक संजय जी नागर ने एकल अभियान के इतिहास व कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भाऊराव देवरस जी ने 1986 में झारखंड से इसकी शुरुआत की थी, जो आज गांवों के लिए वरदान बन चुका है।