शाहजहांपुर: कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने ढोल-नगाड़ों के साथ समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन, एडीएम वित्त को सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जनहित समस्याओं को लेकर ढोल-नगाड़ों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने खाद की कालाबाजारी, डीएपी-यूरिया की किल्लत और गांवों में विद्युत कनेक्शन न मिलने को लेकर नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान ढोल-नगाड़ों की आवाज सुनकर अधिकारी और कर्मचारी भी दफ्तरों से बाहर निकल आए।