सभी गर्भवती महिलाओं की होगी सघन स्क्रीनिंग | 15 जुलाई से प्रदेशभर में 5 दिवसीय विशेष अभियान
प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने तथा मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से 15 जुलाई से 5 दिवसीय सघन स्क्रीनिंग अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत प्रत्येक गर्भवती महिला की प्रसवपूर्व स्वास्थ्य जांच, नियमित निगरानी एवं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) की समय पर पहचान सुनिश्चित की जाएगी।
प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती गायत्री राठौड़ ने निर्देश दिए कि प्रत्येक गर्भवती का पहले 12 सप्ताह में पंजीकरण, कम से कम चार गुणवत्तापूर्ण एएनसी जांच तथा सभी आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से किए जाएं। एचआरपी मामलों के लिए अलग ट्रैकिंग सिस्टम विकसित कर नियमित फॉलोअप और विशेषज्ञ समीक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने आशा वर्कर, एएनएम एवं सीएचओ के माध्यम से अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, मातृ मृत्यु की प्रत्ये�