गिरिडीह: भंडारीडीह शांति नगर में बंद घर में चोरी, चोर लाखों की संपत्ति ले उड़े, पुलिस जांच में जुटी
नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह शांति नगर में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की भनक लगते ही मंगलवार सुबह 7 बजे पुलिस को मामले की सूचना दी गई।चोरी की यह वारदात पशुपालन विभाग के पीछे रहने वाली ग्रामीण बैंक की पीओ ज्योति सिन्हा के बंद घर में हुई।