गोरखपुर: AIIMS की ओपीडी आज बंद रहेगी, मरीजों को नई तारीख दी जाएगी, मोबाइल पर मिलेगा मैसेज
गोरखपुर AIIMS की OPD सेवाएं मंगलवार को अंबेडकर जयंती के अवसर पर बंद रहेंगी।इसकी जानकारी AIIMS प्रशासन की ओर से OPD हाल में सूचना चस्पा कर दी गई है।साथ ही टीबी डिस्प्ले पर भी अवकाश की जानकारी प्रदर्शित की गई है।OPD बंद रहने से सबसे अधिक परेशानी उन मरीजों को होगी, जिन्होंने मंगलवार के लिए डॉक्टर से परामर्श का स्लॉट पहले ही बुक कर लिया था।