जमुआ: हनुमान ध्वज जलाने से आक्रोश, विधायक मंजू कुमारी ने दिए जांच के आदेश, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
Jamua, Giridih | Mar 31, 2026 हीरोडीह थाना क्षेत्र के पिंडरसोत पंचायत स्थित राणा टोला पहाड़ी के पास हनुमान मंदिर के समीप लगे ध्वज को असामाजिक तत्वों द्वारा जलाने का मामला सामने आया है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है और इसे धार्मिक आस्था पर हमला बताया जा रहा है। मंगलवार शाम करीब 4 बजे जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने घटनास्थल का दौरा कर ग्रामीणों से जानकारी ली।