जगाधरी: जमीन के टुकड़े के लिय बेटे ने ही अपनी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर कर दिया अपनी मां की हत्या मामला दर्ज
मामला सूढ़ेल गांव का है जहां एक बेटे ने अपनी मां को ही जमीन के टुकड़े को लेकर अपनी पत्नी व बेटे के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिख दी। पुलिस ने जांच की तो पता लगा उसने उसकी हत्या कर हरिद्वार के पास नहर में फेंक दिया था। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू की है।