अनूपपुर: धनतेरस एवं दीपावली को लेकर फुनगा पुलिस सक्रिय, बाजार क्षेत्र का किया निरीक्षण
आगामी त्यौहार धनतेरस एवं दीपावली के मद्देनज़र फुनगा चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते एवं सहायक उप निरीक्षक कोमल अर्जरिया द्वारा स्थानीय बाजार क्षेत्र में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य त्यौहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करना तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकना था। पुलिस अधिकारियों ने बाजार में दुकानदारों एवं आम नागरिकों से संवाद किया।