बांधवगढ़: उमरिया में कलेक्टर,SP, सीईओ जिला पंचायत सहित बच्चों ने साईकिल चलाकर नगरवासियों को दिया स्वच्छता का संदेश
जिला मुख्यालय उमरिया के स्टेडियम ग्राउण्ड से कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन,SP निवेदिता नायडू,CEO जिला पंचायत अभय सिंह सहित अधिकारियो, कर्मचारियों, स्कूली बच्चों ने साईकिल रैली के माध्यम से नगरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। साईकिल रैली स्टेडियम ग्राउण्ड से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से होती हुई पुनः स्टेडियम ग्राउण्ड पहुँचीं।