कलान: इस्माइलपुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार महिला को मारी टक्कर मौके पर मौत।
शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव पैलानी उत्तर मजरा आजाद नगर के जावेद पुत्र साकिर ने बताया कि वह अपनी चाची महरून 45 वर्ष पत्नी साबिर को बाइक से किसी काम के लिए मिर्जापुर जा रहे थे। तभी इस्माइलपुर गांव के पास मोड पर मिर्जापुर ढाई रोड पर पीछे से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महरून की मौके पर ही मौत हो गई