कलान: ग्राम कटका कुबेरपुर निवासी ग्रामीण को दबंगों ने रास्ते में घेर कर पीटा, ₹1000 छीनने का आरोप; चार पर रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर जनपद के थाना परौर क्षेत्र के गांव कटका कुबेरपुर निवासी धर्मेन्द्र कश्यप पुत्र वृजपाल कश्यप अपने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया बीते दिन की शाम वह पृथ्वीपुर में रामनिवास के यहाँ से मोटर साइकिल से वापस घर जा रहे थे तभी रास्ते में पृथ्वीपुर निवासी सन्तराम यादव व मनीराम पुत्र वृजपाल अंकित पुत्र मनीराम व अनुज पुत्र किशनपाल ने मारपीट की