कलान: मोती नगला अविचारपुर में ग्रामीण को खुरपी मारकर किया घायल तीन पर रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर जनपद के थाना कलान क्षेत्र के गांव मोती नगला अविचारपुर निवासी सुरेश पुत्र रामविलास यादव थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया बीते दिन की सांय करीब 8 बजे प्रार्थी चारपाई पर लेटा हुआ था,तो पडोस के ही भारत, सुखवीर , सुधीर गन्दी गन्दी गालियां देने लगे. जब उसने गालियां देने से मना किया तो लाठी-डन्डों से पीट दिया, एक ने उसकी सिर में खुरपी मार दीं।