रीठी: टीकाकरण दिवस पर भी लापरवाही: वसुधा उप स्वास्थ्य केंद्र में देरी से पहुंचे स्वास्थ्यकर्मी, बच्चों के स्वास्थ्य को खतरा
Rithi, Katni | Apr 7, 2026 सरकार जहां एक ओर बच्चों को स्वस्थ, सुरक्षित और निरोग बनाने के लिए समय-समय पर टीकाकरण अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही इन प्रयासों पर पानी फेरती नजर आ रही है। मंगलवार को होने वाले नियमित टीकाकरण दिवस पर उप स्वास्थ्य केंद्र वसुधा में गंभीर अनदेखी सामने आई। दोपहर करीब 12 बजे तक भी सीएचओ (CHO) केंद्र पर उपस्थित नहीं थी।