रामगंजमण्डी: सुकेत थाने में एसपी की जनसुनवाई, मौके पर कई परिवादों का निस्तारण किया गया
कोटा ग्रामीण पुलिस की पहल पर रामगंजमंडी सर्किल के परिवादियों के लिए सुकेत थाने में विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने स्वयं जनसुनवाई करते हुए आमजन की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे जारी प्रेस नोट में बताया गया कि कार्यक्रम में सुकेत व रामगंजमंडी क्षेत्र के बड़ी संख्या