विदिशा नगर: यातायात सप्ताह में सख्ती, 20 वाहनों के किए गए चालान
यातायात सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस द्वारा सख्ती बरती जा रही है। इसी के चलते यातायात थाना के सामने ट्रैफिक सूबेदार ने सोमवार शाम 5 बजे वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 वाहन चालकों के चालान काटे गए। वहीं दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई।