बाढ़: बाढ़ के कोंदी स्टैंड में फिर बवाल: कई वाहनों में तोड़फोड़, ई-रिक्शा के शीशे फोड़े
Barh, Patna | Jun 23, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के कोंदी स्टैंड में एक बार फिर हंगामे और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। मंगलवार को असामाजिक तत्वों ने कई वाहनों और ई-रिक्शा के शीशे तोड़ दिए। एसडीपीओ रामकृष्णा ने मंगलवार शाम 6 बजे बताया कि दो लोगों द्वारा शराब के नशे में उत्पात मचाने की बात सामने आई है। वहीं पुलिस इस घटना को हाल ही में हुई गोलीबारी की वारदात से जोड़कर भी जांच कर रही है।