खजनी: उनवल चौकी के पास दो शराबियों के बीच हुई मारपीट, पुलिस ने इलाज के बाद उन्हें घर भेजा
खजनी थाने की उनवल पुलिस चौकी के पास दो अधेड़ उम्र के शराबियों के बीच विवाद हो गया। सरकारी देशी शराब के ठेके से शराब पीकर निकलने के बाद उनके बीच गाली-गलौज और फिर मारपीट शुरू हो गई। देशी शराब के ठेके के सामने सड़क किनारे दोनों शराबी आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान वे जमीन पर गिर गए और चोटिल हो गए।