वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना दक्षिण पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 9 वांछित वारंटी अपराधियों को रविवार सुबह 11 बजे करीब गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों पर पोक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आईपीसी की धाराओं सहित अन्य गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। सभी को विधिक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया।