कुंडा: व्यापारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया सीएचसी कुण्ड़ा के पास से गिरफ्तार,भेजा जेल
डेरवा के व्यापारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले अभियुक्त को जेठवारा पुलिस ने सीएचसी कुण्ड़ा के पास से गिरफ्तार किया है। SHO ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर 15 हज़ार का इनाम घोषित था।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अमान उर्फ शाहिद पुत्र मो0 इसरार निवासी सुभाष नगर थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़ है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।