कुंडा: बिहार बाजार में जिला परिषद के कर्मचारियों पर व्यापारियों ने अवैध वसूली करने का लगाया आरोप,किया शिकायत
बिहार बाजार में जिला परिषद के कर्मचारियों पर व्यापारियों ने अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर व्यापारी बुधवार को जिला परिषद कार्यालय पहुंचे । अपर मुख्य अधिकारी से अपनी समस्या बताई और जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम ज्ञापन तैयार कर मुख्य अधिकारी को सौंपा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मौजूद रहे।