कुंडा: मारपीट, हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने मोहद्दीनगर चौराहे के पास से किया गिरफ्तार,भेजा जेल
हथिगवां पुलिस ने मारपीट, हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त को मोहद्दीनगर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रामराज यादव पुत्र रामप्यारे यादव निवासी ग्राम सोनई का पुरवा मजरे बेंती थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।