बिंजलवाड़ा परियोजना का काम पूरा नहीं होने पर भारतीय किसान संघ पिछले तीन दिन से एसडीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर रहा है। इसके चलते जीवीपीआर कंपनी के काम में तेजी देखी जा रही है। ग्राम घोड़वा के पास पंप हाउस क्रमांक 2 से टेस्टिंग के लिए पानी छोड़ा गया।