हाथरस: गांव रुहेरी में मारपीट की शिकायत करने पर परिवार को पड़ा भारी, दबंगों ने घर में बंद करके किया मारपीट, 5 घायल, 2 रेफर
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव रुहेरी में बृहस्पतिवार शाम 6 30 बजे के लगभग गांव के दबंग किस्म के लोगों ने बच्चे से मारपीट कर दी थी इस बात का परिवार ने विरोध किया तो दबंगों ने एक राय होकर परिवार को घर में बंद कर जमकर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया और भगदड़ मच गई इस मारपीट में पांच लोग महिला पुरुष घायल हुए जिला अस्पताल से दो को अलीगढ़ रेफर किया गया है!