बुलंदशहर: औरंगाबाद क्षेत्र में पैदल जा रहे युवक को बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के इलना गांव में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। पैदल पेट्रोल पंप जा रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल युवक ने मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इलना निवासी कृष्ण डीजल लेने के लिए पैदल घर से निकला था। रास्ते में सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भी