खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बघौली चौराहे पर स्टेट बैंक के सामने बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दिनेश कुमार मौर्य पुत्र बलराम मौर्य निवासी चदनी, थाना बखिरा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल खलीलाबाद पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार बोलेरो चालक भी घायल के साथ अस्पताल में मौजूद है।