आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार पूर्वाह्न 11 बजे हल्दी थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने की। बैठक में ग्राम प्रधान, धर्मगुरु, व्यापार मंडल प्रतिनिधि व क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष ने कहा कि होली भाईचारे का पर्व है.