कुम्भराज: कुंभराज मृगवास के 25 गांवों में 10 मई को बिजली कटौती, विद्युत लाइनों का होगा रखरखाव
Kumbhraj, Guna | May 9, 2026 कुंभराज मृगवास क्षेत्र के 25 गांव में 10 मई को बिजली कटौती रहेगी। 9 मई शाम को विद्युत कंपनी बीनागंज ने प्रेस नोट जारी में 33 KV कुंभराज सेकंड फीडर के आने वाले 33/11 केवी सब स्टेशन और उनसे निकलने वाले 11 KV के सभी फीडर के तहत दो दर्जन गांवों में सुबह 6 से 11 बजे तक मेंटेनेंस कार्य होने से बिजली कटौती रहेगी। काम के अनुसार कटौती का समय घटाया बढ़ाया जा सकता है।