टांटोटी: गैस पाइपलाइन कार्य में लापरवाही से रीको चौराहे पर टूटी पानी की लाइन, हजारों लीटर पानी हुआ बर्बाद
Tantoli, Ajmer | Apr 26, 2026 रीको इंडस्ट्रियल एरिया चौराहे पर गैस पाइपलाइन डालने के दौरान रविवार शाम 5 बजे लापरवाही सामने आई है।कार्य कर रही टीम ने खुदाई के दौरान नगर की मुख्य पानी की पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया,जिससे कई जगहों से पानी का तेज बहाव शुरू हो गया।घटना के बाद काफी देर तक पानी बहता रहा,जिससे अब तक हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह चुका है।लोगों मे नाराजगी है।