गिरिडीह: झंडा मैदान में चार दिवसीय गिरिडीह पुस्तक मेले का मेयर और उपायुक्त ने किया भव्य शुभारंभ
झंडा मैदान स्थित विवाह भवन परिसर में चार दिवसीय गिरिडीह पुस्तक मेले का भव्य शुभारंभ गुरुवार को 12 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ मेयर प्रमिला मेहरा एवं उपायुक्त राम निवास यादव द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, साहित्यकारों और पुस्तक प्रेमियों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।