गभाना: गभाना के शिवम ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में लहराया परचम, जिले में प्राप्त किया 9वां स्थान
कस्बा गभाना के होनहार छात्र शिवम ने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में 9वां स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिवम कस्बे के व्यापार मंडल के महामंत्री मुकेश कश्यप के पुत्र हैं और एसएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल केशव कुंज के छात्र हैं। उन्होंने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है।