मुज़फ्फरनगर: मंदिरों से चलेगा विकास का पहिया: शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान ने पेश किया बड़ा आर्थिक मॉडल, अभिनव स्वरूप बने जिला अध्यक्ष
मुजफ्फरनगर में शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान ने ‘मंदिर आधारित आर्थिक मॉडल’ पेश किया। लक्ष्य मंदिरों को सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बनाना है। ‘शाश्वत बाजार’ से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा और ‘शाश्वत कार्ड’ से जनकल्याण की योजना बताई गई। इस दौरान अभिनव स्वरूप जिला अध्यक्ष और श्रवण अग्रवाल महामंत्री नियुक्त हुए। संगठन ने स्वदेशी और समरसता पर जोर दिया।