पन्ना: मां-बेटे का हत्यारा 8 महीने बाद गिरफ्तार, पुलिस ने 200 सीसीटीवी कैमरों की मदद से सलाखों के पीछे पहुंचाया
Panna, Panna | May 13, 2026 "अजयगढ़ के बहुचर्चित सोनू कुशवाहा और उनके 5 वर्षीय मासूम बेटे के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 8 महीने बाद खुलासा कर दिया है। चोरी की नीयत से घुसे आरोपी इंद्रभान साकेत ने हैवानियत दिखाते हुए मां-बेटे की हत्या की थी। 200 सीसीटीवी फुटेज और 40 डीएनए टेस्ट के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। न्याय की दिशा में यह बड़ी सफलता है।"