चांडिल के घोड़ानेगी से पितकी तक बने एनएच 32 बाईपास सड़क को रविवार शाम 4 बजे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विधायक सविता महतो ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया।इस ऐतिहासिक अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।बाईपास सड़क चालू हो जाने से अब चांडिल बाजार के बीच से भारी वाहनों का दवाब खत्म हो जाएगा।