कपाली नगर परिषद क्षेत्र के कामारगोड़ा से कपाली को जोड़ने वाली मुख्य सड़क भारी बारिश से जलजमाव के कारण पूरी तरह जलमग्न हो गया है।इसी को देखते हुए कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने तत्काल मामले की जानकारी कपाली नगर परिषद को दी।सड़क पर बैरियर लगभग आवागमन बंद कर दिया है।शनिवार शाम 7 बजे तक सड़क पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई थी।