चौका थाना क्षेत्र के पालना डेम में डूबने से एक युवक की मौत हो गई।घटना रविवार शाम 4:30 बजे की है।मृतक की पहंचान रांची के हिंदपिड़ी के रहने वाला 27 वर्षीय विशाल तिर्की के रुप में किया गया है।सूचना पर चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो पुलिस बल के साथ पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे लेकर कागजी प्रक्रिया कर रहें है।पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।