रूपनगर: रूपनगढ़ क्षेत्र में भदुण गांव में लगातार हो रही अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिले, ग्रामीण झूमे नदी पहुंची
रूपनगढ़ क्षेत्र में झूमे ग्रामीण नदी पहुंची भदुण गांव बुधवार शाम 6 बजे मिली जानकारी क्षेत्र में लगातार हो रही अच्छी बारिश से किसानों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी है। इसी बीच पनेर गांव से निकली नदी जब भदुण गांव पहुंची तो ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष नदी के किनारे पहुंचे और परंपरागत रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की।