मुज़फ्फरनगर: लोकसभा चुनाव को लेकर कचहरी परिसर में पुलिसकर्मियों को प्रशासनिक अधिकारियों ने ड्यूटी के दौरान किया ब्रीफ
मुजफ्फरनगर में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को कचहरी परिसर में विभिन्न प्वॉइंटों पर ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों का प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस कर्मियों को आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ब्रीफ भी किया गया।