नगर कोतवाली क्षेत्र के शामली रोड स्थित पर्दाफाश झील के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। लोगों द्वारा दी गई जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस द्वारा लोगों से शव की पहचान करने की भी कोशिश की गई, लेकिन अब तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।