सतना के खमरिया रेलवे यार्ड में बाज का बच्चा घायल अवस्था में पड़ा था । रेलवे की सूचना पर वन विभाग मौके पर पहुंचा और घायल बाज के बच्चे को रेस्क्यू कर सोमवार दोपहर 1230 बजे सतना ले आया । वन विभाग के डा. घायल बाज के बच्चे की देखभाल और दवा इलाज कर रहे है । बाज के बच्चे के स्वस्थ होते ही उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा ।