मैहर: अमरपाटन में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले नगर भ्रमण, सतना चौराहे पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मैहर।दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन से पहले नगर में माता रानी की प्रतिमाओं का भ्रमण कराया जा रहा है। इसी क्रम में दुर्गा प्रतिमा जुलूस सतना चौराहे पहुंचा, जहां माता रानी के दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा देर रात्रि मा दुर्गा की प्रतिमाओ का हुआ विसर्जन।