पीलीभीत: ललौरीखेड़ा में तीन साल बाद महिलाओं का फूटा गुस्सा, शराब की दुकान में तोड़फोड़ का वीडियो हुआ वायरल
पीलीभीत के ललौरीखेड़ा में शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। दर्जनों महिलाओं ने देशी-अंग्रेजी शराब की दुकान पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। महिलाओं को आता देख सेल्समैन दुकान में ताला लगाकर फरार हो गया। इसके बाद महिलाओं ने ताला तोड़कर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त कर दिए और शराब की पेटियां बाहर निकालकर सड़क पर फेंक दीं।