अकबरपुर: अकबरपुर थाना पुलिस टीम ने अवैध असलाह-कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना अकबरपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त राधाकृष्ण उर्फ अनुज जाटव पुत्र स्व0 रामदयाल उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम संगसियापुर थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात को अकबरपुर बाढ़ापुर जाने वाली रोड पर से गिरफ्तार किया गया। वहीं अभियुक्त की जामा तलाशी से एक तमंचा देशी 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।