गुरारू: कनौसी गांव में लाखों की चोरी, घर में घुसकर चोरों ने गहने उड़ाए
Guraru, Gaya | May 24, 2026 प्रखंड के कनौसी गांव में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपये मूल्य के गहने सहित अन्य सामान की चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कनौसी गांव निवासी जयराम कुमार, पिता रामजतन प्रसाद, रात में अपने घर में सोए हुए थे। इसी दौरान चोर मकान के छज्जे के सहारे छत पर चढ़कर घर में प्रवेश कर गए ।