फिरोज़ाबाद: दक्षिण थाना पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, बरामद हुई चोरी की मोटरसाइकिल, फर्जी नंबर प्लेट, अवैध असलाह और कारतूस
थाना दक्षिण पुलिस ने दो अभियुक्तों को मुखबिर खास की सूचना पर बड़ी बाउंड्री लालउ से सोमवार दोपहर चार बजे करीबन गिरफ्तार कर लिये। जिनके नाम पुष्पेंद्र उर्फ राज निवासी बरकतपुर थाना रसूलपुर, शिवकांत निवासी बरकतपुर थाना रसूलपुर बताये गये। जिनसे एक चोरी की रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा 315 बोर तथा दो फर्जी नम्बर प्लेट भी बरामद हुये।