शुजालपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देते हुए विधायक एवं कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार ने आरोग्य अस्पताल में आयुष्मान निरामय योजना का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई यह योजना आमजन के लिए बड़ी राहत है, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा सुलभ हो रही है।