हनुमानगढ़: जण्डावाली में खांसी की दवा समझकर कीटनाशक पीने से 14 वर्षीय किशोरी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत
हनुमानगढ़ सदर थाना क्षेत्र के गांव जण्डावाली में 14 वर्षीय किशोरी की कीटनाशक के सेवन से मौत हो गई। मृतका के दादा ने सदर थाना में मर्ग दर्ज करवाई है। जानकारी अनुसार घर में रखी दवाइयां के बीच गलती से किशोरी ने कीटनाशक का सेवन कर लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए उसे अस्पताल लेकर जाया गया जहाँ पर इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई।